फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 81 स्कूलों में की मध्याह्न भोजन की जांच

Thu, 23 Jul 2026 01:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर 20 अधिकारियों की विशेष टीमों ने जिले के 81 परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन और दूध वितरण की जांच की। छह विद्यालयों में अनियमितताएं मिलीं।
विज्ञापन

टीमों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, भोजन पकाने की व्यवस्था और निर्धारित दिवस पर बच्चों को दूध वितरण का स्थलीय सत्यापन किया। प्राथमिक विद्यालय कुम्हरई, नगला चौधरी और बाजीदपुर में दूध वितरित नहीं किया गया था। उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजीदपुर में दूध वितरण में लापरवाही मिली।
प्राथमिक विद्यालय बारमऊ में एमडीएम की व्यवस्था और दूध वितरण नहीं हुआ था। प्राथमिक विद्यालय नगला मिया में एमडीएम की गुणवत्ता खराब पाई गई। बीएसए ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें