फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सुबह की तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में उमड़े यात्री

Tue, 05 Nov 2024 03:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद अब लोगों की काम पर वापसी शुरू हो गई है। यही कारण है कि रोडवेज बसों और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। सोमवार को सुबह से ही हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन से मथुरा और कासगंज की तरफ जाने वाली तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

दरअसल, भाई दूज के बाद सोमवार को तीज थी और मंगलवार को चौथ है। चौथ में अक्सर लोग यात्रा करने से परहेज करते हैं। ऐसे में भाई दूज पर मायके आईं महिलाओं ने सोमवार को ही घर वापसी करना बेहतर समझा। सुबह से ही हाथरस सिटी और हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जबर्दस्त भीड़ दिखी।
हाथरस सिटी स्टेशन से सुबह से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रवाना होने वाली ट्रेनों में अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। हाथरस सिटी स्टेशन पर भीड़ को संभालने के लिए जीआरपी व आरपीएफ को मोर्चा संभालना पड़ा। शाम के समय रवाना होने वाली ट्रेनों में अपेक्षाकृत भीड़ कम रही, जिससे रेलवे सुरक्षा कर्मियों को राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें