परिजनों ने पुलिस को बताया कि करीब छह माह पूर्व आरोपियों से मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद से आरोपी जाति सूचक शब्दों का प्रयोग और गाली गलौज करते रहते थे। इसका कई बार विरोध भी किया था, इसी रंजिश में घटना हुई है। सूचना पर थाना चंदपा और आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने गब्बर उर्फ शिव, राजेश कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, घटना की सूचना के बाद अर्जुनपुर और आसपास के गांवों के दलित समाज के लोग थाने पर पहुंच गए और चंदपा थाने के सामने जाम लगा दिया। इसको देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक को सादाबाद से मुरसान होते हुए डायवर्ट कर दिया गया। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारियों ने समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया। समाचार लिखे जाने तक थाने पर लोग जमा थे।
दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुरानी रंजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। गांव में कुछ मामूली विवाद रहा होगा, लेकिन थाने पर कोई शिकायत नहीं आई थी। मामले की जांच की जा रही है।-चिंरजीवनाथ सिन्हा, एसपी, हाथरस