हाथरस पुलिस ने मामले पर बयान जारी करते हुए कहा है कि आज 7 सितंबर को बारावफात जुलूस के दौरान रोडवेज बस स्टैंड के पास जुलूस में कुछ व्यक्तियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को प्रतिरूपित करके उर्दू में यारसूल अल्लाह अंकित करके लहराया गया । जिसकी फोटो वीडियो विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुई। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली नगर पर धारा 2 राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर दो अभियुक्तों इरफान पुत्र गुड्डू व आमिर पुत्र इकबाल निवासीगण नाई का नगला थाना कोतवाली नगर हाथरस को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।