फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा याद करो कुर्बानी: महापुरुषों के नाम से बने पार्क पड़े बदहाल, न हुई साफ-सफाई और न सजावट

Thu, 15 Aug 2024 06:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क की बदहाली स्वतंत्रता दिवस पर भी दूर नहीं हुई। विद्यापतिनगर स्थित चंद्रशेखर पार्क का भी हाल बेहाल है। सासनी स्थित चन्द्रशेखर पार्क पर भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विद्यापति नगर में सूना पड़ा सुभाषचंद्र बोस पार्क - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले महापुरुषों के नाम पर बनाए गए पार्क बदहाल पड़े हुए हैं। हाथरस के साथ कस्बों के कई पार्कों पर जिम्मेदारों का कोई ध्यान नहीं है। स्वतंत्रता दिवस पर पार्क अपने पुराने हालत में नजर आए।

विज्ञापन


शहर के मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क की बदहाली स्वतंत्रता दिवस पर भी दूर नहीं हुई। काफी समय से बदहाल इस पार्क पर किसी अधिकारी की निगाह नहीं पड़ी। पार्क में न तो सफाई का कार्य किया गया और न ही प्रकाश की कोई व्यवस्था की गई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भी यह पार्क आम दिनों की तरह अपनी बदहाल स्थिति में नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह शहर के विद्यापतिनगर स्थित चंद्रशेखर पार्क का भी हाल बेहाल है। स्थानीय लोगों की पहल पर रास्ते में चूना आदि डाले जाने का काम तो किया गया, लेकिन प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई। कस्बा मुरसान में सब्जी मंडी के पास व्यावसायिक कॉप्लेक्स के पीछे कई सालों से राजा महेंद्र प्रताप की प्रतिमा भी बदहाली के साथ पार्क में स्थित है। चारों तरह गंदगी व पेड़ पौधों के बीच प्रतिमा बदहाल पड़ी है।सासनी स्थित चन्द्रशेखर पार्क पर भी प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई। पार्क के आसपास अतिक्रमण भी स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जैसे का तैसा नजर आया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें