फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: गैस चूल्हे को जलाते ही सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप, ऐसे टला बड़ा हादसा

Fri, 19 Jul 2024 01:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गैस चूल्हा जलाते समय अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और उससे लपटें उठने लगीं। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। सिलिंडर को उठाकर खाली जगह में फेंक दिया गया।
विज्ञापन
गैस सिलेंडर में लगी आग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा रोड स्थित सादाबाद के गांव गीगला में 19 जुलाई की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। मकान में रखे गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। परिवार  वालों ने सूझ-बूझ दिखाते हुए सिलिंडर को घर से दूर खुली जगह पर फेंक दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने सिलिंडर में लगी आग को बुझाया, तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस  ली। 

विज्ञापन


गांव गीगला सादाबाद निवासी धनवीर पुत्र महिपाल के घर में सुबह करीब छह बजे गैस चूल्हे को जलाया गया। अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली और उससे लपटें उठने लगीं। यह देखकर घर में हड़कंप मच गया। बताया गया कि सिलेंडर 18 जुलाई को ही लिया गया था और उससे गैस लीक होने की जानकारी घर के सदस्यों को नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में मौजूद धनवीर के भतीजे छज्जन ने किसी तरह सिलिंडर को घर से बाहर खुले में फेंक दिया। इसके बाद सिलिंडर में लगी आग को बुझाया गया और दमकल कर्मियों ने लीकेज गैस को बंद किया। तब कहीं जाकर ग्रामीणों के जान में जान आई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें