फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पोखर में मगरमच्छ देख मची खलबली, नहीं पकड़ा गया, ग्रामीणों में भय व्याप्त

Sat, 10 Feb 2024 11:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस रोड स्थित गांव बसई वावस की पोखर में मगरमच्छ देखा गया। जिसे देखकर ग्रामीणों में भय व्याप्त हो गया। वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे के प्रयास के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
पोखर में दिखा मगरमच्छ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकंदराराऊ के हाथरस रोड स्थित गांव बसई वावस की पोखर में 10 फरवरी को पांच फीट के मगरमच्छ को देख कर ग्रामीण भयभीत हो गये। आधे घंटे तक मगरमच्छ तालाब में नजर आया। ग्रामीणों का कहना है पोखर में नर-मादा दोनों मगरमच्छ हैं। वनकर्मियों ने काफी देर तक खोजने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

विज्ञापन


सुबह गांव की पोखर के आसपास खेल रहे बच्चों ने धूप सेकते मगरमच्छ को देखा। इसकी जानकारी होने पर पोखर के पास ग्रामीण एकत्रित हो गए। काफी देर बाद ग्रामीणों के शोर शराबा सुन मगरमच्छ तालाब में वापस चला गया। सूचना पर कई वनकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कई घंटे के प्रयास के बाद कोई सफलता हाथ नहीं लगी। वनकर्मियों का कहना है कि वे उसे दूसरी तरह पकड़ने का प्रयास कर आगरा भेज देंगे।  पोखर में मगरमच्छों के चलते ग्रामीणों में भय की स्थिति है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें