फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को जारी होगी आरक्षण की अंतिम सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पदों सहित अन्य पदों पर आरक्षण निर्धारण के लिए बृहस्पतिवार को तिथिवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। नए कार्यक्रम के अनुसार आरक्षण निर्धारण कर अंतिम सूची 26 मार्च को जारी की जाएगी। पंचायती राज विभाग की ओर से इसके लिए कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
जनपद स्तर पर 19 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायत प्रधानों, क्षेत्र पंचायत प्रमुखों का आवंटन एवं जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत के वार्डों के आरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। 20 मार्च से 22 मार्च तक जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण की अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

20 से 23 मार्च तक अनंतिम सूची पर आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। 24 मार्च से 25 मार्च तक आपत्तियों का जिला मुख्यालय पर जिला पंचायती राज कार्यालय में एकत्रीकरण एवं जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को जिलाधिकारी आरक्षण व आवंटन की अंतिम सूची प्रकाशित करेंगे।
विज्ञापन

2015 के आरक्षण के आधार होगा पदों पर आरक्षण का निर्धारण
शासन स्तर से आरक्षण निर्धारण के लिए न्यायालय के आदेश के क्रम में आदेश जारी किए गए हैं। इस बार 2015 के आधार पर आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा। इसे लेकर विभागीय अधिकारी आंकड़े जुटाने में लगे हुए है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें