अरविंद कुमार को अनाज ओसता किसान, आशीष को इमली, धर्मेंद्र सिंह को कन्नी, नरेंद्र सिंह को कार, नीरज कुमार को किताब, मालती यादव को कैमरा चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए।
सहपऊ क्षेत्र की ग्राम पंचायत थरौरा में प्रधान पद का उपचुनाव 19 फरवरी को होगा। 11 फरवरी को देर शाम ब्लॉक सभागार में आरओ एसडीएम संजय कुमार एवं एआरओ जेई राज कुमार ने प्रधान पद के लिए खड़े छह प्रत्याशियों को वर्णमाला के अनुसार चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। ग्राम प्रधान के चुनाव के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए थे।
विज्ञापन
एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर कुल 6 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से अरविंद कुमार को अनाज ओसता किसान, आशीष को इमली, धर्मेंद्र सिंह को कन्नी, नरेंद्र सिंह को कार, नीरज कुमार को किताब, मालती यादव को कैमरा चुनाव चिन्ह प्रदान किए गए। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि सभी प्रत्याशियों एवं उनके प्रस्तावकों के सामने ही चुनाव चिन्ह दिए गए हैं।