फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से 15 किलो पान मसाला बरामद, खाद्यान्न की कालाबाजारी न करने की सख्त चेतावनी

विज्ञापन
दुकानदार को गुटखा, पान मसाला न बेचने की सख्त हिदायत देते एसडीएम। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

प्रतिबंधित गुटखे की बिक्री और खाद्यान्न की कालाबाजारी के खिलाफ गुरुवार को एसडीएम राजेश कुमार की देखरेख में कई विभागों के अफसरों की संयुक्त टीम ने कई जगह कार्रवाई की। कई जगह से प्रतिबंधित गुटखा, पान मसाला बरामद किया गया। ग्राहकों से भी फीडबैक लिया गया। कार्रवाई से खलबली मची रही।
एसडीएम राजेश कुमार के साथ पूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता, विधिक माप विज्ञान अधिकारी गुलाब सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, मंडी निरीक्षक विकास कुमार आदि ने सादाबाद की सब्जी मंडी में ग्राहकों से पूछताछ कर सब्जियों के भाव, आटा, मसालों के भाव की जानकारी ली और दुकानदारों को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत ग्राहकों से वसूल नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। एसडीएम ने कहा कि यदि शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम एक आटे के गोदाम पर पहुंची, लेकिन यहां ताला लटका मिला। मोहल्ला व्यापारियान में दुकानों पर इकट्ठे हुए लोगों को टीम ने अपने अपने घरों में रहने और दुकानों, गली-मोहल्लों में एकत्रित नहीं होने की सख्त चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि सादाबाद में तीन दुकानों से 15 किलो पान मसाला बरामद हुआ है। दो दुकानदार बिना किसी लाइसेंस के पान मसाला, गुटखा आदि की बिक्री कर रहे थे। एसडीएम ने बताया कि किसी भी कीमत पर खाद्यान्न की कालाबाजारी और प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। शिकायत मिलने पर फौरन कार्रवाई होगी। इधर, अफसरों की टीम ने जनता को आश्वस्त किया कि सरकार के पास खाद्यान्न की कोई कमी नहीं है। लोग आवश्यकतानुसार खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। यदि कोई निर्धारित दरों से अधिक पर खाद्यान्न बेचे तो उसकी शिकायत करें। जल्द ही सरकारी किराना स्टोर खोलकर भी जनता को राहत दी जाएगी। विधिक माप विज्ञान निरीक्षक गुलाब सिंह ने भी कांटे सत्यापित नहीं होने और घटतौली की शिकायत मिलने पर तीन दुकानदारों के चालान कर दिए। कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली मची रही। यह कार्रवाई सुबह सात से 11 बजे के मध्य की गई। इधर, लोगों का कहना था कि बड़े दुकानदारों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने गुटका और पान मसाले का काफी स्टॉक जमा कर रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें