न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन में जहां लोगों को सड़कों पर निकलने की मनाही है। वहीं हाथरस गेट पुलिस ने सात लोगों को मोहल्ला श्रीनगर से धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया। इसमें तीन मौलवी भी शामिल हैं।
यह वहां एक मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। शेष मस्जिद के बाहर सामूहिक रूप से खड़े थे। पुलिस की इस कार्रवाई से वहां खलबली मच गई। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस को यह सूचना मिली कि मोहल्ला श्रीनगर में एक मदरस में कुछ मौलवी बच्चों को पढ़ा रहे हैं। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
वहां मस्जिद के बाहर कुछ लोग समूह के रूप में खड़े थे। पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई लोग वहां मदरसे में बच्चों को पढ़ा रहे थे। इनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बारे में हाथरस गेट कोतवाली निरीक्षक मनोज शर्मा ने बताया कि वहां मौलवी बच्चों को पढ़ा रहे थे, जबकि कुछ लोग मस्जिद के बाहर खड़े थे। सात लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।