संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पीएसी में तैनात एक जवान की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। पीएसी जवान की मौत से परिजन में कोहराम मच गया। परिजन पीएसी जवान को सीएचसी सादाबाद लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, सहपऊ के गांव मकनपुर निवासी रामबहादुर शर्मा (53) पुत्र भगवती प्रसाद शर्मा पिछले काफी समय से मथुरा में ही रह रहे थे। वह अपने गांव मकनपुर में मकान पर निर्माण कार्य करा रहे थे, इस वजह से वह गांव में आए हुए थे। बुधवार को वह कार द्वारा वापस मथुरा के लिए जा रहे थे, तो इसी दौरान सादाबाद पहुंचते ही कार में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें एक निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, फिर सादाबाद सीएचसी पर ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामबहादुर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सीएचसी पर परिजनों के करुण कंद्रन से माहौल गमगीन हो गया। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुटी हुई थी।