फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से हांफे बिजलीघर, बिजली गुल

Wed, 13 Sep 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस। 
विज्ञापन
electricity demo pic
विज्ञापन
अजरोई और लालगढ़ी फीडर की बिजली को विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने मंगलवार को गुल कर दिया। इससे इन फीडरों से जुड़े गांवों के लोग बिन बिजली के बेहाल हो गए। कुछ ग्रामीणों ने बिजली गुल किए जाने की शिकायत अधीक्षण अभियंता से भी की, जिसके बाद इन दोनों फीडरों को तृतीय खंड से जुड़वाकर सुचारु करा दिया गया।  
विज्ञापन


बता दें कि अजरोई और लालगढ़ी फीडर से जुड़े गांवों के उपभोक्ता बिजली तो द्वितीय खंड से प्राप्त करते हैं और विद्युत बिल तृतीय खंड में जमा होता है। पहले भी इस मामले को लेकर कई बार किच किच हो चुकी है। मंगलवार की सुबह विद्युत वितरण खंड द्वितीय के बिजलीघरों पर लोड अधिक हुआ तो इन दोनों फीडरों की बिजली को सुबह ही गुल करा दिया गया। इससे ग्रामीणों में भी नाराजगी व्याप्त हो गई। 

इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसई से भी की। एसई प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि विद्युत वितरण खंड तृतीय के बिजलीघर से दोनों फीडरों की सप्लाई को सुचारु करा दिया गया है। एक्सईएन तृतीय खंड से  दोनों फीडरों के उपभोक्ताओं के बिल भी द्वितीय खंड में  ट्रांसफर करने के निर्देश दिए हैं। इधर, एक्सईएन द्वितीय ने बताया कि ओवरलोड होने की वजह से ही दोनों फीडरों की बिजली गुल की गई थी। ओवरलोड की   वजह से अन्य फीडर नहीं चल पा रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें