फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पीहुरा में पोखर के ओवरफ्लो से गली बनी मुसीबत

विज्ञापन
मानिकपुर पर गड्ढा एवं जलभराव को लेकर विरोध प्रदर्शन करते वहां के निवासी - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव पीहुरा में बीच आबादी स्थित पोखर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पोखर और उसके रास्ते पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इससे पोखर का क्षेत्र सीमित हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण ओम प्रकाश ने बताया कि वह परिवार के साथ करीब 20 साल से इसी गली में रह रहे हैं। हर बारिश में पोखर का पानी भरने से उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। रविकांत ने बताया कि गली में उसकी छोटी दुकान है, लेकिन जलभराव के कारण ग्राहक नहीं पहुंच पाते। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने प्रधान को समस्या के समाधान की उम्मीद में वोट दिया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है। खेतों से चारा लेकर आने वाले ग्रामीणों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। कई बार अभिभावक बच्चों को साथ लेकर जाते हैं।
एडीओ पंचायत अनिल उपाध्याय ने बताया कि पोखर पर अवैध कब्जे के कारण ओवरफ्लो की समस्या होती है। कई बार डीजल पंप से पानी निकलवाया गया है। रविवार को फिर पंप लगवाकर पानी निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें