अलीगढ़ रोड स्थित सदर तहसील में महीने के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें डीएम के नहीं पहुंचने पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी।
डीएम व एसपी की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन होना था,लेकिन डीएम ,एसपी के नहीं पहुचने पर एसडीएम सदर ने समस्याएं सुनी। मुरसान क्षेत्र के गांव विसरात के युवक डिजिटल लाइब्रेरी के जर्जर भवन की मरम्मत कराने की शिकायत लेकर पहुचे। आशु कुमार, देवेन्द्र कुमार, हरेन्द्र प्रताप सिंह,आकाश कुमार, विवेक कुमार, प्रशांत कुमार, प्रियांशू कुमार,शिवम कुमार, प्रदीप आदि मौजूद रहे।