फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से आक्रोश, विद्युत विभाग का पुतला फूंका

विज्ञापन
कस्बे में बिजली विभाग का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से लोग घरों में कैद हैं। ऊपर से अघोषित बिजली कटौती ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। लगातार कटौती से आक्रोशित लोग रविवार को कस्बे के लोग सड़कों पर उतर आए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका और विरोध-प्रदर्शन किया।
स्थानीय निवासी कमल शर्मा और सपा नगराध्यक्ष अशोक बघेल ने बताया कि सहपऊ विद्युत सब स्टेशन की विद्युत सेवाएं बदहाल हो चुकी हैं। 24 घंटे में मात्र सात से आठ घंटे ही आपूर्ति मिल रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से भी ग्रामीण जूझ रहे हैं। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कस्बे व क्षेत्र के लोग इस मामले में ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व सादाबाद विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री रामवीर उपाध्याय के साथ अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड (चतुर्थ) सादाबाद आदि से भी लिखित शिकायत कर चुके हैं। उसके बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सहपऊ क्षेत्र टीटीजेड के तहत आता है, लेकिन यहां 24 घंटे के बजाए महज सात से आठ घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन

विरोध कर रहे कस्बावासियों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में विद्युत व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण विद्युत सब स्टेशन सहपऊ पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। मौके पर पूरन मल बघेल, ललित वार्ष्णेय, राजकुमार शर्मा, कृष्णकांत भारद्वाज, सुनील शर्मा, ममता देवी, मोहन कुमार, चंद्रवती बघेल, प्रतीक वार्ष्णेय, मोनू शर्मा, बंटी सविता, श्रीकृष्ण भारद्वाज, नवीन वर्मा, ओमवती देवी, रेखा देवी सविता, संगीत शर्मा, आशु ठाकुर व गोपेश फौजदार, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मामले में अवर अभियंता विद्युत सब स्टेशन सहपऊ प्रहलाद सिंह का कहना है कि गुतहरा फीडर की ओसीबी में आए फॉल्ट के कारण सुबह से स्टेशन पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। जिसके कारण से बिजली आपूर्ति बाधित है। मरम्मत कार्य पूर्ण होते ही सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें