फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आठ घंटे बिजली गुल रहने पर फूटा गुस्सा, बिजलीघर पर किया हंगामा

विज्ञापन
बिजली कटौती के विरोध में हंगामा करते लोग। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
शहर के गिजरौली बिजलीघर से जुड़े कई मोहल्लों में सोमवार दोपहर दो बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके बाद आठ घंटे तक बिजली नहीं आने से उमस भरी गर्मी में लोगों का बुरा हाल हो गया। शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर रात में बड़ी संख्या में उपभोक्ता गिजरौली बिजलीघर पहुंच गए और हंगामा किया। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने फाॅल्ट दूर कर रात करीब 10 बजे आपूर्ति सुचारु कराई।
विज्ञापन

दोपहर से बिजली गुल होने के कारण आगरा रोड स्थित आवास विकास कॉलोनी, भट्ठा वाली गली, टॉप रोड, बैंक कॉलोनी सहित आसपास के कई मोहल्लों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को पेयजल संकट और उमस से जूझना पड़ा।
शाम तक बिजली नहीं आने पर लोगों ने कई बार बिजलीघर और विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे नाराज लोग रात में बिजलीघर पहुंच गए और अधिकारियों से जल्द आपूर्ति चालू कराने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। टीम लगातार फाॅल्ट खोजने और उसे ठीक करने में लगी रही। खराबी दूर होने के बाद रात करीब 10 बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई। अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें