फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: यात्री प्रतीक्षालय के नाम पर विवाद, किया प्रदर्शन

Wed, 15 Jul 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद में यात्री प्रतीक्षालय पर वीर गोकुला जाट का बैनर लगाकर नारेबाजी करते युवा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत द्वारा नवनिर्मित यात्री प्रतीक्षालय के नाम को लेकर मंगलवार को विवाद गहरा गया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने मंगलवार को प्रतीक्षालय पर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि इसका नाम पुनः वीर गोकुला जाट यात्री प्रतीक्षालय रखा जाए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जीर्णोद्धार के दौरान नगर पंचायत ने वीर गोकुला जाट का नाम हटा दिया। इससे उनके सम्मान को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन

किसान नेता चंद्रेश चौधरी ने चेतावनी दी कि नाम बहाल न होने पर आंदोलन तेज होगा। समाजवादी पार्टी के नेता सत्यवीर सिंह चौधरी ने नगर पंचायत से अपने निर्णय पर तत्काल पुनर्विचार करने को कहा। गाैरतलब है कि 13 जुलाई को सांसद अनूप प्रधान और विधायक प्रदीप चौधरी ने इसका उद्घाटन किया था। चेयरमैन प्रतिनिधि राधारमन अग्रवाल ने तीन दिन में नाम बहाल करने का आश्वासन दिया है।

युवाओं का प्रदर्शन
नगर के बस स्टैंड के निकट बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। युवाओं ने प्रतीक्षालय पर वीर गोकुला जाट के नाम का बैनर लगाया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए नाम बहाली की मांग की। जिला पंचायत सदस्य ईशान चौधरी, जगवेंद्र प्रधान, पिंकू मधुर सहित कई युवा मौजूद रहे। जगवेंद्र प्रधान और पिंकू मधुर ने वीर गोकुला जाट के सम्मान की रक्षा को उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें