फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सेंट पीटर स्कूल को बंद करने का आदेश

Sat, 24 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शासनादेश के आधार पर मिली मान्यता के नियम व शर्तें पूरी नहीं करने पर बीएसए ने अलीगढ़ रोड स्थित सेंट पीटर स्कूल को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इस बारे में स्कूल संचालक को नोटिस भी जारी किया गया है। यह स्कूल मान्यता के संचालित हो रहा था।
विज्ञापन

बीएसए ने स्कूल संचालक एवं प्रबंधक ट्रिजा जोन को चेतावनी देते हुए निर्देश दिए हैं कि अमान्य विद्यालय अलीगढ़ रोड रावत नगर स्थित सेंट पीटर स्कूल को तत्काल बंद कर इसकी सूचना खंड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र के जरिये उपलब्ध कराई जाए। यदि यह अमान्य विद्यालय भविष्य में संचालित होता पाया जाता है तो निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के प्रावधानों के तहत प्रथम बार एक लाख रुपये का जुर्माना और निरंतर आदेशों का उल्लंघन करने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये की दर से जुर्माना लगाकर इसकी वसूली भू राजस्व की भांति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें