फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नानऊ-सासनी, अकराबाद-विजयगढ़ मार्ग पर प्राइवेट बसों का संचालन बंद

Wed, 01 Oct 2025 02:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
नानऊ से सासनी और अकराबाद से विजयगढ़ मार्ग पर परमिट वाली निजी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद है। इससे लोगों को मजबूरन डग्गामार वाहनों में सफर करना पड़ रहा है। प्राइवेट बस यूनियन इसके लिए परिवहन और पुलिस विभाग को जिम्मेदार बता रहा है।
विज्ञापन




प्राइवेट बस यूनियन के अध्यक्ष ठाकुर गिर्राज सिंह का कहना है कि डग्गामार वाहनों के कारण बसों का टैक्स और खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। बस संचालकों के साथ चालक-परिचालकों के परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए कई बार जिलास्तर से लेकर लखनऊ तक शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही।



जीटी रोड सहित पनैठी से छर्रा, सांकरा, गंगीरी कासगंज, अकराबाद से वाया विजयगढ़ सासनी, नानऊ से सासनी मार्ग पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। यही वजह है कि प्राइवेट बसों में यात्रियों की संख्या घटने से कुछ रूटों पर प्राइवेट बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है।
विज्ञापन




प्राइवेट बसें बंद होने से यात्रियों को अधिक धन देकर असुरक्षित सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से डग्गामार वाहनों पर रोक लगाने की मांग की है, ताकि प्राइवेट बसों का सभी मार्गों पर संचालन सुचारू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें