जिला अस्पताल में शनिवार को भी मरीजों की भरमार रही। अवकाश के चलते शनिवार को ओपीडी 11 बजे तक खुली थी। यहां तब तक 473 मरीज परीक्षण के लिए पहुंचे। इनमें 64 बच्चे रहे, जो वायरल का प्रकोप झेल रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. प्रमोद कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में भी वायरल चल रहा है, जिससे बच्चे सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। लापरवाही निमोनिया का रूप ले सकती है। उधर, ओपीडी बंद होते ही इमरजेंसी में मरीजों की लाइन लग गई। यहां पेट दर्द, उल्टी व बुखार के मरीज रहे। पूरे दिन में 200 से अधिक मरीज पहुंचे। कुत्ता काटने के पूरे दिन में बारह मामले आए। इनमें आठ बच्चे रहे। शाम तक स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूले रहे।