फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: प्री-बोर्ड परीक्षा अब 12 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जाने वाली प्री-बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन कर दिया गया है। पहले यह परीक्षाएं छह जनवरी से होनी थीं। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी गए नए कार्यक्रम के अनुसार प्री-बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 12 जनवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन

कई विद्यालयों में पाठ्यक्रम पूर्ण कराने, मॉडल प्रश्नपत्रों पर अभ्यास कराने और पुनरावृत्ति (रिवीजन) के लिए अतिरिक्त समय की मांग की जा रही थी। इसी के चलते प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। अब बोर्ड परीक्षाएं 12 से 24 जनवरी तक चलेंगी।
इस दौरान हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित जैसे मुख्य विषयों के साथ-साथ शिक्षाशास्त्र, चित्रकला, संगीत वादन, भूगोल, कृषि, संस्कृत, उर्दू और अन्य वैकल्पिक विषयों की भी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा की तैयारियां पूरी करें और छात्रों को समय पर सूचना उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें