शासन स्तर से मुफ्त बिजली की सुविधा का लाभ उन्हीं नलकूप उपभोक्ताओं को मिलेगा, जिनका मार्च तक बिल पूरा जमा है। जिन उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बकाया है, उनको बिल माफी का फायदा नहीं मिलेगा। बिजली विभाग उपभोक्ताओं को इसके लिए जागरूक कर रहा है।
उल्लेखनीय है जिले में 19 हजार नलकूप कनेक्शनधारक हैं। इसमें से 12 हजार के यहां मीटर लगाने का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा आठ हजार उपभोक्ताओं के यहां अभी तक मीटर नहीं लगे हैं। अब मीटर लगाने के साथ बिजली विभाग शासन से आए निर्देश पर बिल माफी का फायदा देने की कोशिश में जुटा है।
बिजली विभाग का जिले के करीब आठ हजार उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये की राशि बकाया है। इस कारण इन उपभोक्ताओं को बिल जमा न करने पर बिल माफी का लाभ नहीं मिलेगा। अधीक्षण अभियंता एमपी सिंह का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का मार्च तक पूरा बिल जमा हैं, उन्हें ही बिल माफी का फायदा मिलेगा।