फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board : उधारी के कंप्यूटरों से होगी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी, कॉलेजों से मांग गए लैपटॉप

Fri, 10 Feb 2023 05:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी और वायस रिकार्डरों लगाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। कलेक्ट्रेट में भी बनाए गए एक कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इन दोनों कंट्रोल रूम को लखनऊ में बनाए गए केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में यूपी बोर्ड परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए उधारी के कम्प्यूटर व लैपटॉपों का सहारा लिया जा रहा है। डीआईओएस दफ्तर में बने ऑनलाइन कंट्रोल रूम में कॉलेज संचालकों से मांगे गए लैपटॉपों को लगाया जाएगा। वहीं, कलेक्ट्रेट से भी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


जिलेभर में बनाए गए 100 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड के 51 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी और वायस रिकार्डरों लगाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों को डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। साथ ही कलेक्ट्रेट में भी बनाए गए एक कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी। इन दोनों कंट्रोल रूम को लखनऊ में बनाए गए केंद्रीय कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है, जहां से जिले के हर एक परीक्षा केंद्र की निगरानी की जा सकती है।

डीआईओएस दफ्तर में बने कंट्रोल रूम में परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए पांच लैपटॉप तो विभागीय लगाए गए है। इसके अलावा विभाग द्वारा 10 लैपटॉप-कम्प्यूटर कई कॉलेज संचालकों से मांगे गए हैं। इसके बावजूद कॉलेज संचालक कंप्यूटर भेजने से एतराज कर रहे हैं। उनका कहना कि पिछली बार जब कंट्रोल रूम के लिए कंप्यूटर-लैपटॉप भेजे गए थे, तो वह उन्हें बेहद खराब स्थिति में वापस किए गए। इसके लिए परीक्षाएं खत्म होने के बाद भी कई चक्कर डीआईओएस कार्यालय के लगाने पड़े थे।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन हो चुके हैं। किसी भी केंद्र को हम अपने दफ्तर में बने कंट्रोल रूम में बैठे-बैठे देख सकते हैं। रही बात यहां पर लगे कम्प्यूटरों की तो कुछ हमारे पास थे, बाकी के कॉलेजों से मंगवाए गए हैं। - रीतू गोयल, डीआईओएस

परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकान खोलने पर भी रहेगा प्रतिबंध
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकान नहीं खोली जाएगी। इसका पालन न करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस रीतू गोयल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी किए गए परीक्षा के नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें