फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haj: हज यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरु, 20 दिसंबर तक ऐसे करें कराएं रजिस्ट्रेशन

Tue, 05 Dec 2023 08:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हज 2024 यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट व मोबाइल एप हज सुविधा पर 4 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रत्येक इच्छुक आवेदक आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व दिशा-निर्देश और घोषणा पत्र अवश्य पढ़ें।
विज्ञापन
हज यात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हज यात्रा के लिए 4 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरु हो गए हैं। 20 दिसंबर तक आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल एप से किया जा सकता है।

विज्ञापन


सचिव/कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा हज यात्रा के संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि हज 2024 यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन हज कमेटी ऑफ इंडिया मुम्बई की वेबसाइट व मोबाइल एप हज सुविधा पर 4 दिसंबर से शुरू हो गए हैं। 

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर निर्धारित की गई है। प्रत्येक इच्छुक आवेदक आवेदन फॉर्म भरने से पूर्व दिशा-निर्देश और घोषणा पत्र अवश्य पढ़ें। आवेदन के लिए मशीन पठित वैद्य अंतरराष्ट्रीय पासपोर्ट का होना आवश्यक है, जो कि आवेदन की अंतिम तिथि से पूर्व का जारी हो व 31 जनवरी 2025 तक वैद्य हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें