फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3950 मजदूरों के खाते में भेजे एक-एक हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से जिले में एक्टिव मजदूरों के खातों में एक-एक हजार रुपये भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को श्रम विभाग ने 3950 रजिस्टर्ड मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रुपये भेज दिए गए हैं। वहीं रजिस्टर्ड मजदूरों के बैंक खातों को अपडेट किया जा रहा है, जिससे कि जल्द ही शेष मजदूरों के खाते में मार्च माह की धनराशि भेजी जा सके।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर शासन स्तर से रजिस्टर्ड मजदूरों के खातों में एक-एक हजार रुपये की धनराशि भेजे जाने के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन की ओर से श्रम विभाग को तत्काल कार्रवाई शुरू किए जाने के निर्देश दिए गए थे। श्रम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में 32 हजार श्रमिक रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 12 हजार श्रमिक वर्तमान में एक्टिव हैं। इनमें से 3950 एक्टिव श्रमिकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से एक-एक हजार रुपये भेज दिए गए हैं। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने बताया कि शेष रजिस्टर्ड मजदूरों के खातों को एक्टिव करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इस माह के अंत तक मार्च माह की किश्त सभी मजदूरों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें