फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: डीसीएम से टक्कर के बाद पलटा वाहन, एक शख्स की हुई मौत और एक घायल

Wed, 23 Apr 2025 11:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हादसा हाथरस के सिकंदराराऊ में एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास हुआ है। दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर हुई है। जिसमें एक शख्स की मौत हो गई है और एक घायल बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सिकंदराराऊ में  22 अप्रैल की रात्रि लगभग 10 बजे एटा हाईवे पर ग्राम उमरावपुर के पास डीसीएम तथा मैक्स लोडर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के फलस्वरूप मैक्स पलट गई तथा उसमें बैठे एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटा करके यातायात सुचारु कराया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एटा रोड के गांव नूरपुर मुगलगड़ी निवासी अमित पुत्र सोरन सिंह एवं अरुण पुत्र सुखवीर सिंह निवासी गांव उमरावपुर मैक्स लोडर गाड़ी में बैठकर एटा से गांव आ रहे थे। गांव से थोड़ा पहले उमराव पुर पर भारत पेट्रोल पंप के सामने सिकंदर राव की तरफ से जाती डीसीएम से मैक्स की टक्कर हो गई दोनों वाहनों के एक ही लेन में आने से दर्घटना हुई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि मैक्स काफी छतिग्रस्त होकर के सड़क पर। पलट गई । मैक्स में बैठे अमित आयु 28 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा अरुण 18 वर्ष गंभीर घायल हो गया।

आते-जाते वाहनों से लोगों ने उतरकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने छतिग्रस्त वाहनों को साइड में कर करके यातायात सुचारु कराया। टक्कर के बाद लगभग पौन घंटा हाईवे की एक लेन पर जाम लग रहा ।पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायल अरुण को रात्रि में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें