फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बच्ची से दुष्कर्म मामले में न्यायालय में सुनवाई आज, पीड़िता समेत चार की हो चुकी है गवाही

Wed, 23 Apr 2025 01:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में बिसावर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 23 अप्रैल को सुनवाई होगी। 

विज्ञापन


थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया था। घटना के विरोध में कुरसंडा, मई और बिसावर के बाजार भी बंद रहे थे।

इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है। न्यायालय में पीड़िता व पीड़िता के पिता के अलावा दो गवाहों की और गवाही हो चुकी है। न्यायालय में अब इस मामले में शेष साक्ष्य के लिए 23 अप्रैल की तिथि नियत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें