10 दिसंबर की दोपहर को गांव जैतपुर के निकट मैजिक व कैंटर की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो थी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ व आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव जैतपुर के निकट 10 दिसंबर को मैजिक व कैंटर की भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल टीकाराम निवासी बरामई कोतवाली सिकंदराराऊ की 11 दिसंबर की सुबह उपचार के दौरान अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। हादसे में मरने वालों की संख्या अब आठ हो गई है। हादसे में मृत महिला के पति ने चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस कैंटर चालक की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 10 दिसंबर की दोपहर को गांव जैतपुर के निकट मैजिक व कैंटर की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो थी, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए अलीगढ़ व आगरा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल टीकाराम (65) पुत्र श्यामलाल निवासी बरामई सिकंदराराऊ की मौत हो गई है।
इधर, प्रशासन ने मरने वालों के परिजनों और घायलों को मुआवजे देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में नगला ओझा हाल निवासी कॉलोनी की आवास-विकास कॉलोनी की मृतका नीलम देवी के पति वेदप्रकाश रावत ने इस मामले में कोतवाली हाथरस जंक्शन मुकदमा दर्ज करा दिया है।