राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ में प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को एक मौका और मिल रहा है। विद्यार्थी को विश्वविद्यालय की निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन 10 जनवरी तक आवेदन करना होगा।
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ वर्ष 2021-22 की प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों को एक मौका और दे रहा है। संबंधित विद्यार्थी को विश्वविद्यालय की निर्धारित वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने बताया कि ऐसे विद्यार्थियों जो वर्ष 2021-22 की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, सत्र 2021-22 के प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर के समस्त पाठ्यक्रम एवं प्रथम वर्ष की वार्षिक परीक्षा के समस्त पाठ्यक्रमों में एक अथवा एक से अधिक विषयों की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विद्यार्थी ऑनलादन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय वेबसाइट https:rmpssu.org पर जाकर छात्र-छात्रा द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 10 जनवरी है।