एक ई-रिक्शा, पांच टेंपो के काटे चालान, खलबली
एआरटीओ प्रवर्तन ने जलेसर रोड पर चलाया चेकिंग अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले का संभागीय परिवहन विभाग सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ डग्गेमार वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है। गुरुवार को शहर के जलेसर रोड पर एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम ने अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। एक रिक्शा व पांच टेंपो के चालान काटे, जिससे वाहन स्वामियों में खलबली मच गई और भाग गए।
बदलते ट्रैफिक नियमों के बाद जिले का संभागीय परिवहन विभाग भी अब सख्त नजर आ रहा है। हर रोज जिले में स्कूली बसों से लेकर डग्गेमार वाहनों पर शिकंजा कसा जा रहा है।
गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन लालाराम अपनी टीम के साथ शहर के जलेसर रोड पर पहुंचे। जहां टेंपो में छतों तक सवारियां लदी हुई थीं। एआरटीओ ने वाहन चालकों को जमकर हड़काया। एक रिक्शा और पांच टेंपो वालों के चालान काटे और कार्रवाई होते देख वाहन स्वामी अपने वाहनों को लेकर भाग गए। वाहन स्वामियों में खलबली मची रही।