फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: डीएम के निर्देश पर बीएसए का आया आदेश, 9 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, खोलने पर होगी कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 10:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

9 जुलाई को अगर स्कूल खुलते हुए पाए जाते हैं या कोई अप्रत्याशित घटना होती है तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कठोर और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
स्कूल बंद, स्कूल हॉलिडे - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद में लगातार हो रही बारिश और कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने 9 जुलाई को कक्षा प्री प्राइमरी से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। आदेश के अनुसार सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों में संचालित कक्षा एक से आठ तक की सभी शिक्षण गतिविधियां पूर्णतः स्थगित रहेंगी। 

विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने आदेश में कहा है कि हाथरस में विगत दिनों से हो रही भारी वर्षा व भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए डीएम हाथरस ने 9 जुलाई को जनपद के सभी बोर्ड के सभी स्कूलों में प्री प्राइमरी से कक्षा आठ तक अवकाश रहेगा।

आदेश में साफ कहा है कि 9 जुलाई को अगर स्कूल खुलते हुए पाए जाते हैं या कोई अप्रत्याशित घटना होती है तो प्रबंधक व प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे। उनके खिलाफ कठोर और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी कहा है कि आदेश का अक्षरश: पालन किया जाए, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए कोई लापरवाही न बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें