मुरसान पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरसान।
पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर लिया लिया, जबकि उसका एक साथी भाग गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। इस सिलसिले में कोतवाली निरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो लोग गांजे की तस्करी करते हैं। पुलिस टीम द्वारा कोटा भांकरी मार्ग जलोखरी वाली तलैया के पास जब धरपकड़ की गई तो पप्पू पुत्र मटरूमल निवासी नगला अमरा मुरसान को एक कट्टे में बाइक पर गांजा ले जाते हुऐ पकड़ लिया।
इसी दौरान उसका एक साथी मौके से फरार हो गया है। पकड़े गए शातिर आरोपी के पास से 20 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएचओ मुरसान सत्यप्रकाश, एसओजी प्रभारी प्रमोद कुमार, एसआई गुलाब सिंह, राज कपूर, महेंद्र प्रताप सिंह, सवलेन्द्र प्रताप, अशोक कुमार, सचिन कुमार, दीपचंद थे।