फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सबमर्सिबल का तार लगाते समय आया करंट, वृद्ध की मौत

Sun, 28 Jul 2024 05:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मचल सिंह घर में सबमर्सिबल पंप का तार लगा रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया। वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने देखा तो उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
करंट से वृद्ध की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव गहचौली में 28 जुलाई की सुबह सबमर्सिबल का तार लगाते समय वृद्ध को करंट लग गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


65 वर्षीय मचल सिंह पुत्र उमराव सिंह खेती-बाड़ी कर अपना जीवन यापन करते थे। सुबह वह घर में सबमर्सिबल पंप का तार लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने देखा तो उन्हें एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद उन्हें एक सरकारी अस्पताल भी ले जाया गया। वहां भी चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें