फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खबर पर हरकत में आया प्रशासन, अधिकारियों ने मथुरा-बरेली राजमार्ग से हटवाई मक्का

Thu, 03 Jul 2025 11:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अमर उजाला ने 3 जुलाई के अंक में राजमार्ग पर मक्का सूखने की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह मक्का सुखाने से राजमार्ग पर हादसा हो सकता है। 
विज्ञापन
मथुरा-बरेली राजमार्ग पर सूखती मक्का - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस स्थित मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मक्का सुखाने की खबर पर 3 जुलाई को प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों से संपर्क कर सड़क पर सूख रही मक्का को हटवाया और भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि अमर उजाला ने 3 जुलाई के अंक में राजमार्ग पर मक्का सूखने की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह मक्का सुखाने से राजमार्ग पर हादसा हो सकता है। 

अधिकारियों ने किसानों से कहा कि वह अपनी मक्का को कहीं दूसरी जगह सुखाएं। अहम बात यह है भी है कि यहां मक्का सुखाने के लिए किसान बड़ी संख्या में अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली भी राजमार्ग पर ले आए थे, जिससे यहां जाम लगने की संभावना थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें