श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के इंतजाम को देखने के लिए हाथरस डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। सड़कों पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लैक्स, साईनेज लगवाने एवं उन पर आपातकालीन सेवा के लिए एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर 1033 और एंबुलेंस के लिए 108 नंबर अंकित करने के निर्देश दिए।
हाथरस के डीएम राहुल पांडेय ने अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराएं। हाईवे पर समुचित प्रकाश की व्यवस्था के साथ बैरिकेडिंग कराएं और रिफलेक्टर लगवाएं।
विज्ञापन
श्रावण मास में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम राहुल पांडेय ने 3 जुलाई को पुलिस अधीक्षक चिंरजीवनाथ सिन्हा के साथ सादाबाद में प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले कांवड़ सेवा शिविरों के स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने सादाबाद में हाथरस रोड पर एमडी हॉस्पिटल, किसान भवन के निकट ब्लॉक सादाबाद और आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर कुरसंडा मोड़ तक भ्रमण किया और यथा स्थिति का जायजा लेकर एसडीएम को दिशा निर्देश दिए।
डीएम ने कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत कांवड़ियों के आने-जाने वाले रास्तों पर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं के संबंध जानकारी ली और कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि श्रावण मास में आने-जाने वाले कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग और प्रभारी अधिकारी एनएचएआई को उनके क्षेत्र में आने वाली सड़कों पर कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए फ्लैक्स, साईनेज लगवाने एवं उन पर आपातकालीन सेवा के लिए एनएचएआई के हेल्पलाइन नंबर 1033 और एंबुलेंस के लिए 108 नंबर अंकित करने के निर्देश दिए।