फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: निकाय चुनाव में आएंगे स्टार प्रचारक, भाजपा में ऑन डिमांड तय होंगे प्रचारक, ये आएंगे नेताजी

Sun, 30 Apr 2023 03:06 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस जिले में भाजपा ने अपने नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से यह पूछा है कि उनके यहां किस नेता की डिमांड ज्यादा है। उसी आधार पर स्टार प्रचारकों के दौरे यहां लगवाए जाएं। 
विज्ञापन
निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों का चुनावी प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। चुनाव प्रचार में भाजपा सहित अन्य दलों के स्टार प्रचारकों के आने की संभावना  है। इसके लिए भी रूपरेखा बनाई जा रही है। हालांकि अभी किसी बड़े नेता का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


नगर निकाय चुनाव प्रचार जोर-शोर से शुरू हो गया है। हाथरस जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आदि स्टार प्रचारकों के आने की संभावना है। भाजपा ने अपने नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों से यह पूछा है कि उनके यहां किस नेता की डिमांड ज्यादा है। उसी आधार पर स्टार प्रचारकों के दौरे यहां लगवाए जाएं। 

अब नगर निकाय चुनाव के प्रत्याशी जिस स्टार प्रचारक की डिमांड करेंगे। पार्टी उस बारे में आलाकमान को अवगत कराएगी और फिर उसी आधार पर यह स्टार प्रचारक यहां प्रचार के लिए आएंगे। वैसे माना जा रहा है कि हाथरस बड़ी नगर पालिका है। ऐसे में यह सीएम योगी आदित्यनाथ प्रचार के लिए आ सकते  हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य का कहना है कि अभी प्रत्याशियों से इस बारे में यह जानकारी मांगी गई है कि वह किस वरिष्ठ नेता को अपने क्षेत्र में बुलाना चाहते हैं। उसी आधार पर आलाकमान को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, सपा के स्थानीय नेताओं द्वारा चुनाव में अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल सिंह यादव को बुलाने की कोशिश की जा रही है। बसपा भी अपने पदाधिकारियों को चुनाव प्रचार में बुलाने की तैयारी कर रही है। बसपा जिलाध्यक्ष केसी निराला का कहना है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुनकाद अली, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल जैसे वरिष्ठ नेता यहां चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें