फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पांच दिन बाद भी एक लाख का इनामी गौरव नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी/हाथरस।
विज्ञापन

सासनी में किसान की हत्या के मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित को पांच दिन बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। गौरव पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा है। इसे लेकर लोगों में गु्स्सा बढ़ता जा रहा है। हालांकि पुलिस गौरव की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है और उससे संपर्क रखने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। वहीं इस गांव में पुलिस बल भी तैनात है। गांव में मातम छाया हुआ है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को सासनी क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की कुछ हमलावरों ने उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी, जब वह खेत में आलू खोदवा रहा था। उसकी हत्या का मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित है। आरोप है कि गौरव ने करीब ढाई साल पहले इस किसान की बेटी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी की थी। इस मामले में गौरव जेल भी गया था। अब वह इस किसान पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव की हत्या के मामले की गूंज शासन तक गई थी। विपक्ष सरकार पर तो सरकार विपक्ष पर हमलावर हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आनन-फानन कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों ललित, रोहिताश व निखिल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गौरव अभी भी फरार है। उस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित कर दिया है। गौरव की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दी हैं, लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहा। किसान के गांव में खामोशी छाई हुई है। उसके घर पर मातम पसरा हुआ है। पुलिस बल वहां तैनात है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें