हैरानी की बात यह है कि नगर निगम और जिला प्रशासन साल भर सुस्त रहता है और जब कभी जनदबाव में अभियान चलाया भी जाता है, तो वह केवल औपचारिकता बनकर रह जाता है। अमर उजाला ने हाल ही में अवैध यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलाया था। इसका संज्ञान लेते हुए डीएम ने खुद शहर का निरीक्षण कर अवैध यूनिपोल हटवाए थे। कुछ एक यूनिपोल हटने के बाद शहर में अलीगढ़ रोड पर पांच स्थानों पर यूनिपोल सड़क किनारे नियम विरुद्ध खड़े हैं।
फिर उठ गया टेंडर
यूनिपोल के खिलाफ अभियान चलने के बाद कुछ दिन शांत रहने के बाद नगर पालिका ने फिर से 17 यूनिपोल का टेंडर निकाला। टेंडर देने के बाद रातों रात शहर में फिर से यूनिपोल खड़े कर दिए गए हैं। दोबारा लगाए गए इन यूनिपोल में भी भारतीय सड़क कांग्रेस के मानकों की अनदेखी हुई है।