फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की भूमि पर कब्जा, हंगामा

Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय पर भूमि विवाद के बाद नारेबाजी करते हिंदूवादी कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की जमीन पर कब्जे का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बीएसए कार्यालय के बराबर खाली पड़ी इस जमीन पर दुकान और शौचालय बनवाकर और नल लगवाकर कब्जा कर लिया गया है। हिंदू युवा वाहिनी ने इस जमीन पर कब्जे का मुद्दा उठाया है।
विज्ञापन


संस्था के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता से मुलाकात की और इस जमीन पर कब्जे रोकने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से पूरी जमीन की बाउंड्री कराए जाने की मांग की।
गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग इस जमीन के उतने ही हिस्से पर बाउंड्री करवा रहा है, जोकि कब्जे से छूटा है, जबकि हिंदूवादियों की मांग है कि उस जमीन को भी बाउंड्री से कवर किया जाए, जिस पर कब्जा हो चुका है। कब्जे के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


संस्था की शिकायत के बाद मौके पर राजस्व विभाग की टीम पहुंची। टीम ने पैमाइश के बाद स्पष्ट किया कि यह भूमि बेसिक शिक्षा विभाग की ही है, जिसमें 15 साल पूर्व 2002 में बीएसए कार्यालय के निर्माण के दौरान ठेकेदार को शासन से जितनी लंबी बांउड्री बनाने की स्वीकृति प्रदान की, ठेकेदार ने उतनी बाउंड्री कराने के बाद बाकी की जमीन को खाली छोड़ दिया है। इस खाली जमीन में एक धर्मस्थल का दरवाजा बना लिया गया है।

हिंदू युवा वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं ने शिकायत की थी, जिस पर जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कब्जा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राकेश कुमार गुप्ता, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें