फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खलनायक बनने की सनक..प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में सामने आया 20 युवाओं का गैंग

Sun, 12 Apr 2026 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
शहर में दहशत कायम करने और खलनायक बनने की सनक में युवा अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में ऐसे ही लोगों का गिरोह सामने आया है, जिसपर पुलिस शिकंजा कस रही है। पुलिस सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें पुलिस मुठभेड़ में चार के पैर में गोली लगी है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में 20 युवक जुड़े हैं।
विज्ञापन





प्रॉपर्टी डीलर वेदप्रकाश शर्मा की हत्या के खुलासे से यह साफ हुआ है कि यह नया गिरोह शहर में दहशत फैलाने की साजिश रच रहा था। पुलिस के अनुसार हत्या में दो भाइयों कमल और गौरव को नामजद किया गया था। इनका पिता भी हिस्ट्रीशीटर रहा है और उसकी भी हत्या हो गई थी। वह हाथरस के कुख्यात राजेश टोंटा गैंग से जुड़ा रहा था।



कमल और गौरव के साथ जुड़े सभी युवक 20 से 25 साल की उम्र के हैं, जो फिल्मों और वेब सीरीज के उन किरदारों से प्रेरित हैं जो कानून को ठेंगे पर रखकर दबंगई करते हैं। वेदप्रकाश की हत्या में इनमें से 12 से 13 युवक शामिल थे।
विज्ञापन





सीओ के अनुसार इन मकसद केवल पैसा कमाना नहीं, बल्कि शहर में जरायम के क्षेत्र में अपना नाम और खौफ पैदा करना था। इसी उद्देश्य से वेदप्रकाश के साथ भी मारपीट की गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई।यह गिरोह रुपये के लिए मारपीट व लोगों को धमकाने का काम करता है, अब यह प्रॉपर्टी व अन्य मामलों में हस्तक्षेप कर अपनी दहशत कायम करने की कोशिश कर रहा था।




छोटी-छोटी बातों पर की मारपीट

शुक्रवार को मुठभेड़ में पकड़े गए शहर के रामलीला मैदान निवासी रुद्र पाठक ने मारपीट की लगातार कई घटनाएं की हैं। कोतवाली सदर पुलिस ने 13 मार्च को उसे तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इससे पहले उसने अपने साथियों के साथ दो नवंबर 2025 को टुकसान गांव के प्रधान मुकेश के बेटे विवेक के साथ मारपीट की थी। मामूली लेन-देन के विवाद में विवेक की हालत मरणासन्न कर दी थी, इस घटना में जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। इससे पहले 18 अगस्त 2025 रुद्र ने अपने साथियों के साथ नगला अलगर्जी में युवक को बेरहमी से पीटा था। इसी तरह गांव सोखना के आकाश का आपराधिक इतिहास है। आकाश के खिलाफ कोतवाली सदर व हाथरस गेट में 11 मुकदमे दर्ज हैं। ये मुकदमे पिछले तीन सालों में दर्ज हुए हैं। मारपीट, जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट व एनडीपीएस के मामले हैं। आकाश पर गुंडा एक्ट भी लग चुका है।




यह हुए अब तक गिरफ्तार
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या में अब तक रुद्र पाठक, वंश दीक्षित, आकाश पौरुष, ललित, कार्तिक, छोटू उर्फ निषाद को गिरफ्तार कर चुकी है। कमल और गौरव की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की भी शीघ्र गिरफ्तारी का दावा कर रही है।



पीड़ित परिजनों से मिले एसपी
पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा व एएसपी रामानंद कुशवाहा शनिवार की दोपहर को मृतक वेदप्रकाश के दिल्ली वाला चाैक स्थित आवास पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने आश्वस्त किया कि आरोपियों पर कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।






शहर में किसी भी गिरोह को पनपे नहीं दिया जाएगा। हत्याकांड के मुुख्य आरोपी भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद भी लगातार कार्रवाई की जाएगी, जिससे शहर के लोग दहशत मुक्त रह सकें।
विज्ञापन


योगेंद्र कृष्ण नारायण, डिप्टी एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें