फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: माइनस में पहुंच रहा बैलेंस, बिना सूचना कट रही बिजली

Sun, 12 Apr 2026 01:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सुविधाजनक कम, मुसीबत ज्यादा साबित हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि स्मार्ट मीटर न तो सही जानकारी दे रहे हैं और न ही किसी प्रकार की पूर्व सूचना। अचानक बैलेंस माइनस में पहुंच रहा है और उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो रही है।
विज्ञापन







क्षेत्र में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक काटे जा रहे हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि न तो उन्हें माइनस बैलेंस की जानकारी दी जाती है और न ही कोई मेसेज प्राप्त होता है। अचानक बिजली गुल होने पर वह समझ ही नहीं पाते कि आखिर आपूर्ति क्यों बंद हो गई।




बताया जा रहा है कि कई मामलों में तकनीकी खराबी समझकर उपभोक्ता टेक्नीशियन से संपर्क करते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि स्मार्ट मीटर की स्वतः गणना के कारण कनेक्शन विच्छेदन हुआ है। कर्मचारियों से संपर्क करने पर भी उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब नहीं मिल पा रहा। उन्हें केवल बिल जमा करने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
विज्ञापन








सबसे ज्यादा परेशानी उन उपभोक्ताओं को हो रही है, जो नियमित रूप से समय पर बिल जमा करते रहे हैं। उनका कहना है कि बिल जमा करने के बाद भी कई घंटों तक भुगतान अपडेट नहीं होता, जिससे बिजली बहाल नहीं हो पाती। अधिशासी अभियंता अमित कुमार का कहना है कि शासन के निर्देश पर ही स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यदि उपभोक्ताओं को कोई समस्या आ रही है तो उसका समाधान कराया जाएगा।




उपभोक्ताओं की पीड़ा



-हम हर महीने समय पर बिल जमा करते हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जाती है। बाद में पता चलता है कि मीटर में बैलेंस माइनस हो गया था, लेकिन इसकी कोई जानकारी पहले नहीं दी गई।

-डॉ. बाबूलाल, सादाबाद।





दुकान पर काम के दौरान अचानक बिजली कट जाती है, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। बिल जमा करने के बाद भी कई घंटे तक सप्लाई चालू नहीं होती, यह सबसे बड़ी समस्या है।



-नंदू अग्रवाल, व्यापारी।



-हम एडवांस में रुपये जमा कर देते हैं, लेकिन दो-तीन दिन में ही बैलेंस खत्म दिखा देता है। समझ में ही नहीं आता कि बैलेंस कहां चला गया। स्मार्ट मीटर मुश्किलें बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन




- निखिल अग्रवाल, उपभोक्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें