फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब पिच पर चौके-छक्के लगाएंगे युवा डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के युवा चिकित्सक अब क्रिकेट के मैदान पर बल्ला और गेंद थामे नजर आएंगे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य प्रीमियर लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का आगाज 17 जनवरी से होने जा रहा है। महामुकाबला 26 जनवरी को होगा।
विज्ञापन







मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय ने बताया कि जिले के युवा चिकित्सकों की प्रतिभा को मैदान पर निखारने के लिए इस टूर्नामेंट की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। प्रतियोगिता का आयोजन शहर के डीआरवी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर किया जाएगा।


सीएमओ ने बताया कि इस प्रीमियर लीग में जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर के चिकित्सकों की कुल सात टीमें हिस्सा लेंगी। खेल के रोमांच को बढ़ाने के लिए टीमों को दो अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है।
विज्ञापन



हर टीम को कम से कम तीन-तीन मैच खेलने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का पूरा अवसर मिलेगा। आयोजन में जिला अस्पताल, शहरी स्वास्थ्य केंद्र व सीएमओ कार्यालय के अलावा ब्लॉकों के चिकित्साधिकारी भी शामिल होंगे।




गणतंत्र दिवस पर होगा महामुकाबला

स्वास्थ्य प्रीमियर लीग का सबसे बड़ा आकर्षण इसका फाइनल मैच होगा। लीग मैचों के बाद जो दो टीमें शीर्ष पर रहेंगी, उनके बीच खिताबी जंग 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) को खेली जाएगी। इस समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।



तनाव कम करने की पहल

चिकित्सकों का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण और तनावपूर्ण होता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल डॉक्टरों का तनाव कम होगा, बल्कि विभाग के अंदर टीम भावना और आपसी समन्वय भी बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें