फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एंटी करप्शन की टीम के पहुंचते ही मची भगदड़

Wed, 07 Jan 2026 02:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय में मंगलवार की दोपहर अचानक एंटी करप्शन की टीम के कुछ सदस्य अपनी गाड़ी में पहुंच गए। इससे कार्यालय परिसर के आसपास भगदड़ मच गई। कार्यालय के बाहर बैठे लोग इधर-उधर भागने लगे। टीम कुछ देर रुककर वहां से लौट गई।
विज्ञापन




मंगलवार की दोपहर को एआरटीओ कार्यालय में सबकुछ सामान्य रूप से चल रहा था, तभी वहां एंटी करप्शन टीम की एक गाड़ी पहुंची, जिसे देखकर कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी सकते में आ गए। वहां मौजूद लोगों में भी कानाफूसी शुरू हो गई।


कर्मचारी एक-दूसरे से यही सवाल पूछने लगे कि आखिर यह टीम यहां क्यों आई है। सूत्र बताते हैं कि टीम करीब 10 मिनट तक वहां रुकी और इसके बाद चली गई। टीम के जाने के बाद वहां के अधिकारी व कर्मियों ने राहत की सांस ली। एंटी करप्शन के एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि वह वहां भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें