फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अब 10 दिसंबर से होगी प्राथमिक विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजित होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथि में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग के अनुसार पहले यह परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होनी थीं, लेकिन एसआईआर प्रक्रिया जारी होने चलते अब यह परीक्षाएं दस दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों को इसके निर्देश भेजे हैं कि नई तिथि के अनुसार प्रश्नपत्रों की तैयारी, समय-सारिणी निर्धारण और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बेसिक शिक्षा के 1200 स्कूलों में करीब 1.10 लाख छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं।
शिक्षा विभाग का कहना है कि एसआईआर प्रक्रिया अत्यंत महत्वपूर्ण है। बीएलओ बने शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक इस कार्य में लगे हैं। इसलिए परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई तिथि घोषित होने से अब विद्यार्थियों को भी तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। विद्यालयों में शिक्षक भी पाठ्यक्रम पूरा कराने में जुट गए हैं। बीएसए स्वाति भारती ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं, अब 10 दिसंबर से परीक्षाएं शुरू कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें