फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सत्संग हादसे में सिपाही की गवाही हुई पूरी

Fri, 28 Nov 2025 02:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या एक महेंद्र श्रीवास्तव के न्यायालय में बृहस्पतिवार को एक सिपाही की गवाही पूरी हो गई। न्यायालय में इस मामले में अब तक 10 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए चार दिसंबर की तिथि नियत की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सूरजपाल उर्फ नारायण साकार हरि के दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई मुगलगढ़ी में आयोजित हुए सत्संग में भगदड़ मच गई थी। हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 250 लोग घायल हुए थे। न्यायालय में पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों के विरुद्ध 3200 पेज का आरोपपत्र दाखिल कर दिया है।
इस मामले में पुलिस ने 676 गवाह बनाए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर, मेघ सिंह, मुकेश कुमार, मंजू देवी, मंजू यादव, राम लड़ेते, उपेंद्र सिंह, संजू कुमार, रामप्रकाश शाक्य, दुर्वेश कुमार व दलवीर सिंह को आरोप पत्र में आरोपी बनाया है। बचाव पक्ष के अनुसार इनमें से एक आरोपी दुर्वेश कुमार की मृत्यु हो चुकी है। बृहस्पतिवार को न्यायालय में दसवें गवाह रिंकू सिंह राजौरा की गवाही पूरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें