फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रोडवेज के वरिष्ठ लिपिक नहीं कर सकेंगे टिकट चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब हाथरस डिपो के बाबू प्रवर्तन दल में शामिल होकर यात्रियों की टिकट की जांच नहीं कर सकेंगे। अब ये बाबू कार्यालय व बस अड्डे पर काम करेंगे। प्रवर्तन दल में शामिल ही कर्मी चेकिंग का काम करेंगे। डिपो में इस आदेश पर अमल हो गया है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में सहायक यातायात निरीक्षक एवं यातायात निरीक्षकों की काफी कमी है। इस कारण अब तक क्षेत्रीय प्रबंधक, बुकिंग क्लर्क को प्रवर्तन दल में शामिल होकर बेटिकट जांच करते थे। ये बुकिंग क्लर्क प्रमोशन पाकर वरिष्ठ लिपिक बनने के बावजूद प्रवर्तन दल में बने हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन कर्मियों से पद के अनुरूप काम लेने का निगम स्तर से आदेश हुआ है। प्रवर्तन दल का मुखिया यातायात अधीक्षक होता है। अब निरीक्षकों की कमी से बिना टिकट ढोने का धंधा फिर से डिपो में शुरू हो जाएगा। इस मामले में एआरम शशी रानी का कहना है कि अब वरिष्ठ लिपिक प्रवर्तन दल में बेटिकट यात्रियों की जांच नहीं करेंगे। इस तरह का आदेश आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें