फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के परिजनों को मिले मुआवजा, इलाज के लिए मिले धन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

गांव सराय में बीते दिनों करंट से लगने से एक 10 साल के मासूम की मौत हो गई थी। इस हादसे में लगभग एक दर्जन लोग करंट से झुलस गए थे। सोमवार को सपा नेता रामजीलाल सुमन, महेंद्र सिंह सोलंकी ने पीड़ितों को गांव में जाकर सांत्वना दी। उन्होंने अधिशासी अभियंता बिजली से बात कर चेतावनी दी गई कि घायलों को इलाज के लिये साधन मुहैया कराएं व मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजा दिलाएं, अन्यथा हम आंदोलन को बाध्य होंगे।
बता दें कि कुछ दिन पूर्व गांव सराय में बरात चढ़त के समय डांस देखने के दौरान 11 हजार लाइन की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय लड़के की मौके पर ही मौत हो गई थी। 11 लोग करंट से झुलस गए थे। आज भी कई घायलों का इलाज अलीगढ़ में चल रहा है। कई घायल साधनों के अभाव में गांव में ही लौट कर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी मामले में सोमवार को सपा नेता पीड़ितों के घर पहुंचे। सुमन ने प्रकरण को लेकर एक्सईएन सासनी बात की और करंट से झुलसे लोगों के इलाज के लिए धन मुहैया कराने को कहा। इस पर अभियंता ने बताया कि मुआवजा के लिए फाइल आगे चली गई है। लाइनों को जल्द ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने कहा कि विकास की बात करने वाली भाजपा के शासन में सरकारी विभाग निरंकुश होकर काम कर रहे हैं। अगर तार ठीक कर दिए जाते तो हादसा नहीं होता। मौके पर जैनुद्दीन चौधरी, संजीव यादव, विक्की यादव, सुशील यादव, शंकर पाल, वीनेश यादव, आसिफ, मोहन लाल बघेल, विजेंद्र सिंह जाटव, डम्बर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें