फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हाथरस में भी डेंगू की दस्तक

Tue, 20 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में बुखार रूपी सिर्फ वायरल फीवर, मलेरिया, चिकनगुनिया ही नहीं, बल्कि डेंगू भी कहर बरपा रहा है। सोमवार को सिकंदराराऊ में सीएचसी पर एक किशोरी को डेंगू की पुष्टि की है। डेंगू कन्फर्म हो जाने के सीएचसी स्तर से उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जिले का स्वास्थ्य महकमा भी अभी तक जिले में डेंगू कन्फर्म नहीं होने का दावा कर रहा था, लेकिन सोमवार को सिकंदराराऊ में सीएचसी पर गांव हुसैनपुर निवासी 15 साल की खुशबू पुत्री अजयपाल को जांच में डेंगू पीड़ित पाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. के के शर्मा ने बताया कि खुशबू की जांच रिपोर्ट में डेंगू होना पाया गया है। इलाज के लिये इसे रेफर कर दिया है। महामारी के रूप में फैल रहे जानलेवा बुखार से गांव गांव हजारों की संख्या में लोग पीड़ित हैं।

आलम यह है कि शायद ही ऐसा कोई घर होगा, जहां कोई न कोई सदस्य बुखार से पीड़ित नहीं होगा। बुखार से किसी के हाथ पैर दर्द कर रहे हैं तो किसी के पूरे शरीर पर लाल लाल दाने और चकत्ते पड़ गए हैं। वृद्धजन यहां तक कह रहे हैं कि जिस प्रकार बुखार इस बार फैल रहा है, इससे पहले कभी नहीं फैला।
विज्ञापन


बुखार ने कई गरीब परिवारों की रोजी रोटी छीन ली है। गरीब परिवार बमुश्किल बुखार से पीड़ितों का उपचार करा पा रहे हैं। अभी तक तो वायरल फीवर, मलेरिया और चिकनगुनिया रोग ही लोगों पर कहर बरपा रहे थे, लेकिन अब डेंगू ने भी पैर पसार लिए हैं।

डॉक्टर्स एसोसिएशन सादाबाद के अध्यक्ष डा. यूएस गौड़ ने बुखार के रोगियों की बढ़ती संख्या को लेकर कहा कि मौसम बदलने पर बीमारियां फैलती हैं। इनमें वायरल, मलेरिया, डेंगू, टाइफाइड, चिकनगुनिया प्रमुख हैं। पत्रकार वार्ता में कहा कि इन रोगों से घबराने की जरूरत नही है।

सलाह दी कि बुखार आने पर सिर तथा पैरों पर पानी की पट्टियां रखें। बुखार उतारने की दवा का इस्तेमाल बार-बार न करें। दवा चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही लें। रोगी को जूस, दूध, फल, दाल इत्यादि समय से देते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें