फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बैंक का कर्ज जमा नहीं करने वाले 39 किसानों की खेती नीलाम होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूमि विकास बैंक से कर्ज लेकर जमा नहीं करने वाले क्षेत्र के 39 किसानों के खेत नीलाम किए जाएंगे। इन किसानों की लगभग 80 एकड़ भूमि गिरवी रखी है, जिस पर ब्याज सहित लगभग पौने दो करोड़ रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन

बैंक की ओर से कर्जदार किसानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भूमि विकास बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अरविंद कुमार मुदगल एवं शाखा अकराबाद के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि जिन किसानों ने अपने खेतों को गिरवी रख कर बैंक से कर्ज लिया और उसको जमा नहीं किया है, ऐसे किसानों की भूमि धारा 92 (क) व धारा 92 (ख) के अंतर्गत कुर्क करा कर नीलाम कराई जाएगी। बकायेदारों के विरुद्ध साइटेशन / वारंट जारी किए गए हैं। बैंक के मृतक ऋणी सदस्यों को एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत दी जा रही छूट की समयावधि भी समाप्त हो रही है। ऐसे सदस्यों के परिजन समय रहते अपना खाता बंद करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें